कीव से लौट रहे भारतीय छात्र को लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती : वीके सिंह
रूस/यूक्रेन युद्ध : रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का नौवां दिन है और ये लड़ाई अब दिन पर दिन तेज होती जा रही है. अभी भी कुछ भारतीय छात्र युक्रेन की राजधानी कीव और सबसे बड़े शहर खारकीव में फंसे हैं. रूसी सेना पिछले 24 घंटों में खारकीव, चेर्नीहीव, बोरोदयांका, मारियुपोल में भारी बमबारी की है. इन हमलों में सिर्फ 24 घंटों के अंदर करीब 22 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच भारत सरकार ने बताया है कि कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लग गई, जिसके बाद उसे वापस कीव भेज दिया गया।

कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लगी : वीके सिंह
यूक्रेन के पड़ोसी देश पोलैंड में मौजूद केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने कहा है कि आज ख़बर मिली कि कीव से आ रहे एक छात्र को गोली लग गई और उसे बीच रास्ते से ही वापस कीव ले जाया गया. हम कम से कम नुकसान में ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।