June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

शहर में बढ़ते धर्मांतरण पर भाजपा ने जताई चिंता, प्रशासन से बढ़ावा और संरक्षण देने वालों के खिलाफ भाजपा ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की

1 min read

जमशेदपुर। जमशेदपुर में चल रहा ईसाई मिशनरियों द्वारा प्रलोभन देकर सिखों के पंथ परिवर्तन समेत अन्य लोगों के धर्मान्तरण की बात अब कोई छुपी बात नही रह गयी है। पिछले दिनों जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट के नानक नगर में चंगाई सभा के जरिये धर्मांतरण का खेल उजागर होने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नही किये जाने को लेकर भाजपा ने चिंता जताई है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जाना अत्यंत चिंताजनक है। गुँजन यादव ने कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के कई हिस्‍सों में मिशन के तहत धर्मांतरण का खेल किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के अलावे ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में भोले-भाले आदिवासी परिवारों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पूर्व की रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया और धर्मांतरण पर लगाम लगाई। परंतु राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनते ही धर्मांतरण का खेल बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। मिशनरियों की ओर से लगातार प्रलोभन और सुविधाओं का लालच दिया जाता है। जाल में फंसकर कई परिवार धर्मांतरण कर चुके हैं। महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने ऐसे कृत्य को बढ़ावा और संरक्षण में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से धर्मांतरण को रोकने की दिशा में ठोस पहल नही होने पर भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ मुहिम चलाएगी और सड़क पर उतरकर आंदोलन का मार्ग प्रशस्त करेगी। वहीं, उन्होंने धार्मिक संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर किये गए मुकदमे पर प्रशासन से विवेकपूर्ण निर्णय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.