February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

संसद रत्न से नवाजे जाएंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा ने कहा- पुरुस्कार मिलना भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए हर्ष और गर्व का विषय

जमशेदपुर। जमशेदपुर से भाजपा के सांसद विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार, 2022 के लिए चयनित किया गया है। सांसद विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार दिए जाने को लेकर शहर के भाजपा कार्यकर्ता हर्षित और गौरवान्वित हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने सांसद विद्युत वरण महतो को संसद रत्न दिए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो को सम्मान मिलना पूरे भाजपा कार्यकर्ता और शहरवासियों के लिए गर्व का विषय है। अपने कार्यकुशलता, योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की समस्याओं के प्रति दूरदर्शी सोच रखने वाले सांसद विद्युत वरण महतो के कार्यों को बड़े मंच से सराहना और सम्मान मिलना उनके विकास कार्यों के प्रति सजगता को प्रदर्शित करता है। महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने 7 वर्षों के कार्यकाल में लौहनगरी जमशेदपुर सहित पूरे संसदीय क्षेत्र में जनता की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी समाधान करने का प्रयास किया है। उन्होंने सांसद विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरुस्कार के लिए चयनित होने पर जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की है।
ज्ञात हो कि संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सुझावों के आधार पर की गई है। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का सुझाव था कि संसद में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सम्मानित किया जाये। उनके इसी सुझाव के आधार पर वर्ष 2010 में संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.