June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

अंसार खान को नियुक्त किया गया गोलमुरी प्रखंड काँग्रेस सदस्यता अभियान का प्रभारी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत अट्ठारह प्रखंड क्षेत्र में विशेष सदस्यता अभियान को तेज करने हेतु एआईसीसी द्वारा नियुक्त एपीआरओ जितेन्द्र कसाना, प्रदेश सदस्यता प्रभारी रामाश्रय प्रसाद, जिला सदस्यता प्रभारी सी पी संतन के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ के अनुशंसा पर प्रखंड के प्रभारी एवं सह प्रभारी का सूची जारी किया गया। मानगो क्षेत्रों में महीने भर से ज्यादा से कांग्रेस पार्टी का सदस्यता मौलाना अंसार खान चला रहे थे। उनके कार्यों को देखते हुए गोलमुरी प्रखंड सदस्य अभियान का प्रभारी नियुक्त किया गया है और सह प्रभारी सुमित्रा पांडे को नियुक्त किया गया है। जो अपने गोलमुरी प्रखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पंचायत/वार्ड के घर घर में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को सदस्य बनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.