अब जनता को अपने भविष्य के लिए स्वयं शिक्षा वाले मुद्दे पर आगे आना होगा
1 min read
जमशेदपुर : THE ONE INDIA झारखण्ड में मुद्दें देखिये क्या क्या हैं ? भाषा, जाति, शराब के ठेके, तू तू मैं मैं, इत्यादी मतलब जिसका समाज के विकास से कोई लेना देना नहीं है उसको मुद्दा बनाया गया है। २०२१-२०२२ के बजट का सबसे ज्यादा प्रतिशत शिक्षा और ग्रामीण विकाश में खर्च करने की बात कही गई थी। बजट का शिक्षा पर लगभग 14.5 % पैसा शिक्षा पर खर्च करना था अगर इतने पैसे का बजट था तो मुझे लगता है मुद्दा भी यही होना चाहिए “शिक्षा” लेकिन न पक्ष इस पर ध्यान दे रहा है न विपक्ष।
हर क्षेत्र के नेता, विधायक झारखण्ड के खोखले मुद्दों पर बात कर के लोगों कर ध्यान सबसे विशेष मुद्दे से भटका चुके हैं इसलिए अब जनता को अपने भविष्य के लिए स्वयं शिक्षा वाले मुद्दे पर आगे आना होगा और इसपर स्वयं कार्य करना होगा। शिक्षा के लिए हमारी संस्था “THE ONE INDIA” लगातार विगत ३ वर्षों से कड़ी परिश्रम के साथ लोगों के बीच में है और लगातार लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक कर रही है। 8 ग्रामीण क्षेत्रों में संस्था अपने कुछ लोगों के साथ बच्चो को शिक्षित करने में लगी हुई है। आप सभी इस युद्ध में हमारा साथ दीजिये और झारखण्ड को आत्मनिर्भर बनाने में हमारी मदद कीजिये।