सरस्वती पूजा : रामाधीन बगान में पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन
जमशेदपुर : रामाधीन बगान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सरस्वती पूजा पंडाल का उदघाटन किया रघुवर दास ने कहा कि सरस्वती पूजा हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है इस त्यौहार पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है देवी सरस्वती को ज्ञान की देवी कहते हैं। सरस्वती पूजा सरस्वती देवी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा बर्मामाइंस के अध्यक्ष सत्येन्द्र रजक, जिला महामंत्री राकेश सिंह, छोटू पाण्डे, देववचन राम, अमन कुमार, यशवंत, सिद्धार्थ, चन्दन, टिकलु, बैजनाथ रजक, पिन्टू रजक एवम बस्ती के सभी युवा वर्ग उपस्थित थे।