October 30, 2026

NEWS TEL

NEWS

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते पुरस्कार

1 min read

गम्हरिया: अर्का जैन यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 के तहत आयोजित कला प्रतियोगिताओं में युवाओं ने लोक नृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन एवं चित्रकला में शानदार प्रदर्शन किया।
सामूहिक लोक नृत्य में छऊ नृत्य कला केंद्र, लोकगीत में गम्हरिया की टीम और नुक्कड़ नाटक में लोक कला मंच, उदालखाम विजेता रहे। कविता लेखन में दीपांशी प्रसाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रकला में पवन कुमार, नंदिनी घोष और आशीष कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे।
समारोह में बीडीओ साधु चरण देवगम एवं विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अंगद कुमार तिवारी ने युवाओं को शिक्षा के साथ कला और कौशल विकसित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.