धर्मेंद्र सोनकर ने छठ व्रतियों के बीच बांटे चूल्हे और साड़ियां
जमशेदपुर: छठ महापर्व के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र सोनकर की ओर से शास्त्रीनगर, कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में जरूरतमंद छठ व्रती महिलाओं के बीच निःशुल्क चूल्हा, साड़ी एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, समाज के वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता शामिल हुए।
धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि छठ आस्था, स्वच्छता और समर्पण का पर्व है। व्रतियों की सेवा और सहयोग के उद्देश्य से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि जरूरतमंद व्रतियों को पर्व के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पू सोनकर, बबलू झा, जितेंद्र कुमार, कुलदीप सिंह, बिपिन बिहारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का योगदान रहा।