November 13, 2026

NEWS TEL

NEWS

छठ आयोजनों में शामिल हुए विधायक सरयू राय, छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित

1 min read

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को छठ के नहाय-खाय के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने मानगो चौक पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा संचालित थोक फल बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इसके अलावा छायानगर, भुईंयाडीह और बारीडीह चौक पर आयोजित कार्यक्रमों में छठव्रतियों के बीच पूजन एवं प्रसाद निर्माण सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं, भुईंयाडीह बार एसोसिएशन पहुंचकर अधिवक्ताओं को आगामी रामार्चा पूजा का निमंत्रण भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.