October 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर सरायकेला-खरसावां के सभी स्कूल 28 अक्टूबर को बंद

1 min read

सरायकेला: मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरायकेला-खरसावां जिले के सभी कोटि के विद्यालय 28 अक्टूबर 2026 को बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से मंगलवार, 27 अक्टूबर को आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, उपायुक्त के निर्देश पर खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिले के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने 27 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई है।आदेश का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को सौंपी गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.