November 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

आदित्यपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, प्रताड़ना का आरोप

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र की राममड़ैया बस्ती में माधुरी मछुआ नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार देर रात गंभीर अवस्था में उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, माधुरी ने करीब तीन वर्ष पूर्व गणपत मछुआ से प्रेम विवाह किया था। मायके पक्ष के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ससुराल पक्ष के लोगों के फरार होने का भी आरोप लगाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस से जांच की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.