सोना देवी विश्वविद्यालय में ‘आनंदमठ : एक पुनरावलोकन’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित
घाटशिला: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में ‘आनंदमठ : एक पुनरावलोकन’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शिक्षाविदों और साहित्यकारों ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की कालजयी रचना ‘आनंदमठ’ के साहित्यिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर विचार रखे।
मुख्य वक्ता डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि ‘आनंदमठ’ भारतीय सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ की स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा से जोड़ने पर जोर दिया।
वहीं, कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ, डॉ. प्रसन्नजीत तिवारी, डॉ. रंजीत प्रसाद सहित अन्य वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा, शोध, शिक्षा और राष्ट्रीय मूल्यों के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षाविद एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संदेश साहित्य और संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना रहा।