October 30, 2026

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

1 min read

घाटशिला : सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में ‘समकालीन वैश्विक परिदृश्य एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। सेमिनार में भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता, आधुनिक शिक्षा, विज्ञान, तकनीक एवं शोध में इसकी भूमिका पर विद्वानों ने गहन अकादमिक विमर्श किया।
स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। उद्घाटन सत्र में कुलाधिपति प्रभाकर सिंह, कुलपति प्रो. (डॉ.) ब्रज मोहन पाट पिंगुवा, कुलसचिव डॉ. नीत नयना, NIT जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार तथा विधायक सरयू राय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कुलपति ने शोधार्थियों से मौलिक एवं नवाचारपरक शोध को बढ़ावा देने का आह्वान किया। वहीं, कुलसचिव ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, AI एवं विभिन्न संस्थानों के साथ हुए समझौतों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.