बैलेट से ही होगा सत्ता परिवर्तन, अराजकता से नहीं : रघुवर दास
जमशेदपुर: रघुवर दास ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आंदोलन पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन आरोपों के समर्थन में ठोस प्रमाण देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल बैलेट से होता है, बंदूक या अराजकता से नहीं।
उन्होंने कांग्रेस और वामपंथी दलों पर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शी मतदाता सूची और संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास जरूरी है। दास ने विश्वास जताया कि जनता का भरोसा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही देश की दिशा तय करेगी।