बहरागोड़ा में एक ही रात दो चाय दुकानों में चोरी, दुकानदारों में दहशत
बहरागोड़ा: झरिया चौक पर चोरों ने एक ही रात में दो चाय दुकानों के ताले तोड़कर सामानों की चोरी कर ली। दुकानदार शंकर पातर और सत्यबान पोइड़ा रात 8 से 9 बजे के बीच दुकानें बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने बिस्कुट, चॉकलेट, मूढ़ी समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची बहरागोड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना से स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।