पूर्वी सिंहभूम में 28 और 29 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित
1 min read
जमशेदपुर : चक्रवात ‘अर्णव’ एवं भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक पठन-पाठन का कार्य 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को स्थगित रहेगा।
जिला प्रशासन ने मौसम की गंभीरता एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया है। पूर्व निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में निजी विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से निर्णय ले सकेंगे। वहीं, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।