पटमदा एवं बोड़ाम उप डाकघरों में डाक चौपाल आयोजित
1 min read
जमशेदपुर : सिंहभूम डाक मंडल के चांडिल उपमंडल अंतर्गत पटमदा एवं बोड़ाम उप डाकघरों में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को मेल एवं पार्सल सेवाओं, डाकघर बचत योजनाओं, डाक जीवन बीमा (PLI) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI) की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डाक विभाग का डाक रथ ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। इसके माध्यम से विभिन्न डाक सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को विभागीय योजनाओं से जोड़ना था।