गम्हरिया थाना के नए प्रभारी बने इंस्पेक्टर राजेश टुडू, संभाली कमान
1 min read
सरायकेला: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत इंस्पेक्टर राजेश टुडू को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। रविवार को उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद राजेश टुडू ने महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की भी बात कही।
गौरतलब है कि कथित दुष्कर्म मामले के बाद एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। अब नए थाना प्रभारी के सामने पुलिस व्यवस्था पर जनता का भरोसा कायम करने की बड़ी चुनौती होगी।