April 15, 2026

NEWS TEL

NEWS

केंद्र की योजनाओं को राज्य में उतारने का रहेगा फोकस : अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में महिला सशक्तिकरण पर दिया गया है जोर : दीपक प्रकाश

राँची: केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपुर्णा देवी की प्रेसवार्ता बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुई। मीडिया को संबोधित करते हुए
जन आशीर्वाद यात्रा में मिले सम्मान पर सभी का आभार जताया। कहा जो सम्मान मिल रहा उसके लिए आभार, यह यात्रा 16 से 19 तक है। साधारण परिवार में जन्मे बेटी को जो सम्मान मिला है उसका आभार, केंद्रीय मंत्रिमंडल में महिलाओं युवाओं साथ ही समाज के सभी वर्ग इस मंत्रिमंडल में शामिल है। हमारा मूलमंत्र है सबको साथ लेकर चलना, हमारा प्रयास रहेगा केन्द्र कि जो योजना है उसे राज्य तक कैसे पहुचाया जाय इसपर फोकस रहेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जमीन में उतारने का प्रयास किया जा रहा है जिसमे राज्य का भी सुझाव लिया जा रहा है। वही प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा मोदी जी के नई मंत्रिमंडल में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है भारत सरकार में जितने नए मंत्री बने हैं उनके प्रदेशों में उनका स्वागत हो रहा है झारखंड में अनपूर्णा देवी जी को जो सम्मान दिया है उसके लिए मोदी जी को झारखंड की जनता आभार व्यक्त करती है
473 स्थानों पर इनका अभिनंदन करने की योजना थी, जो अब बढ़कर 500 से ऊपर हो गई समाज के सभी वर्ग इनका स्वागत कर रहे है आज राँची से निकलकर गोला पेटरवार बोकारो धनबाद होते हुए यात्रा गिरिडीह में जाकर समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.