एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं को बांटे 8 लाख रुपये के लघु ऋण
जमशेदपुर : स्वावलंबी झारखंड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) ने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में 20 महिलाओं के बीच 8 लाख रुपये का लघु ऋण वितरित किया। कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा और समाजसेवी राजकुमार सिंह उपस्थित रहे।
सेंटर के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2012 में शुरू हुए इस प्रकल्प के तहत अब तक 4,500 से अधिक महिलाओं को करीब 9 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। इसका उद्देश्य महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू करने और विस्तार करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।
विधायक राज सिन्हा ने इस पहल की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, ईमानदारी और निरंतरता से सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता और कई महिलाएं मौजूद रहीं।