एनआईटी जमशेदपुर में SIMPLE 2026 कार्यशाला का सफल समापन
1 min read
जमशेदपुर : एनआईटी जमशेदपुर के धातुकर्म एवं पदार्थ अभियांत्रिकी विभाग तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स, जमशेदपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय SIMPLE 2026 कार्यशाला का मंगलवार को सफल समापन हुआ।
30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने औद्योगिक उपकरणों की सुरक्षा, संरचनात्मक अखंडता और कार्यावधि बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. एस. शिवप्रसाद, विशिष्ट अतिथि प्रो. सरोज कुमार सारंगी और एनआईटी निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार उपस्थित रहे।
कार्यशाला में गैर-विनाशकारी परीक्षण, संक्षारण, डिजिटल ट्विन, मशीन लर्निंग और सेंसर आधारित निगरानी जैसी तकनीकों पर जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने औद्योगिक उपकरणों में संभावित खराबियों की समय रहते पहचान और सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।