इंडस्ट्री–एकेडेमिया कॉन्क्लेव में शामिल हुईं डॉ. नीत नयना
जमशेदपुर: सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने 29 अक्टूबर को एनआईटी जमशेदपुर में आयोजित इंडस्ट्री–एकेडेमिया कॉन्क्लेव 2026 में भाग लिया। कार्यक्रम में उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा और व्यावहारिक कौशल उपलब्ध कराना है।