आस्था ट्विन सिटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ खोला मोर्चा, कोर्ट जाने की तैयारी
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित आस्था ट्विन सिटी के करीब 800 फ्लैटों के निवासी बिल्डर कौशल के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। निवासियों का आरोप है कि फ्लैट बेचते समय किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। सोसाइटी में पानी, सीवेज, एसटीपी, डब्ल्यूटीपी, कचरा निस्तारण, बिजली और लिफ्ट रखरखाव जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। मेंटेनेंस और क्लब के नाम पर वसूली के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे बिल्डर के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।