November 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

अरका लिटरेरी फेस्ट 2026 में सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर बना ओवरऑल चैंपियन

1 min read

आदित्यपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी, सरायकेला-खरसावां में आयोजित अरका लिटरेरी फेस्ट 2026 में सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल स्कूल चैंपियन का खिताब हासिल किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। वेस्ट टू वंडर में प्रथम, एनर्जी इन फ्रेम में प्रथम एवं द्वितीय, डांस फॉर द प्लैनेट में प्रथम तथा ग्रीन रैम्प में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य रामा शंकर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी रचनात्मकता, टीम भावना और पर्यावरण जागरूकता की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों सुजाता दास, पूनम कुमारी, अपूर्वा डे, डॉ. मुकेश कुमार सिंह, सोनम एवं महेश्वर बेरा के मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.