June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

देश और लोगों के लिए लाभकारी है योग : नायडू

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सोमवार को अपील की। नायडू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मदद करता है बल्कि यह समाज की सेहत की बेहतरी के लिए भी अच्छा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह लोगों और देश दोनों के लिए लाभकारी है।’’ इससे पहले, नायडू ने यहां उपराष्ट्रपति आवास के मैदान में अपनी पत्नी उषम्मा के साथ योग किया। सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.