November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

जेएनएसी के द्वारा सोनारी निर्मल नगर में नाले की सफाई नहीं करवाने पर भाजपा नेता नीरज सिंह ने खुद उठाई बीड़ा, करवा दी सफाई, 200 लोग होते हैं प्रभावित

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) नालों की सफाई को ले कर पूरे शहर मे सवाल उठता है। थोड़ी सी बारिश के कारण निचले इलाको मे लोगों के घरों में पानी भर जाता है। इसका कारण सिर्फ एक ही है की नालों की नियमित सफाई न होना। ऐसे में सवाल भी सरकार पर उठना लाजमी हो जाता है।

बस्तीवासियों ने भाजपा नेता नीरज सिंह से किया अनुरोध

बस्तीवासियों, स्थानीय नेता जगन्नाथ धीवर और चुन्नू भूमिज के आग्रह पर भाजपा नेता नीरज सिंह ने घटना स्थल का जायजा लेकर लोगों से बात चीत की| गंदे नाले और वहां रह रहे लोगो के बदहाली को देख कर नीरज सिंह स्तब्ध रह गए। उसी समय निर्णय लिया की सफाई जल्द से जल्द करवाना अति आवश्यक है|

साजू धीवर की बीमार पत्नी नहीं पार कर पा रही है नाला

बता दे कि बीते दिनों बस्ती के स्थानीय साजू धीवर की पत्नी का ऑपरेशन हुआ है जिसके कारन वह उस गंदे नाले को पार कर अपने घर कई दिनों से नही जा पा रही है। जिसके कारन उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|

खुला नाला और बस्ती के बीचो – बीचो दौडती है 4 फूट गहरा नाला

सोनारी निर्मल नगर बस्ती के बीचो बिच ये वृहद् नाला 200 घरो के द्वार से होकर गुजरती है। जिसमे ज्यादातर नाली का भाग खुला हुआ पाया गया है| Jnac इसपर कोई ध्यान नहीं देती है क्योंकि रिहायशी इलाके से बहकर यह नाला आता है।

ऊपर के रिहायशी इलाके से बहकर आती है वृहद् नाला

बता दे कि इस बस्ती के उपरी इलाको में रहने वाले घरों से बहकर आती है ज्यादातर गन्दगी। निचले इलाको में नालों में जमा हो जाती है जिसके कारन ये समस्या विक्राल रूप ले चुकी है| जिसके कारन नाले के निचले भाग पूरी तरह गंदगी से भर चूका है इसी वजह से नाले का पानी ऊपर सड़क में बह रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.