January 22, 2026

NEWS TEL

NEWS

पाईप फटने के कारण 2 दिन से जलापूर्ति ठप।

1 min read

जमशेदपुर: एनएच-33 में जलापूर्ति की पाइप फट जाने के कारण महावीर कॉलोनी, अपराजिता अपार्टमेंट सहित आस पड़ोस के इलाके के लगभग एक सौ घरों में दो दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। इस भीषण गर्मी में पानी के बिना लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी परेशानी से अवगत कराया। विकास सिंह ने कार्यपालक अभियंता होरो एवं कनीय अभियंता पंडित महतो को मामले की जानकारी देकर अविलंब समस्या का हल निकालने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि जल्द पाइप का मरम्मत करवाया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में मुख्य रूप से विकास सिंह, संजय सिंह, सचिन सिंह ,विजय प्रसाद, सतेंद्र कुमार, गोलू कुमार, दया कांत तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.