डिप्टी सीएम सुधीर महतो की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर
झारखंड में उप मुख्यमंत्री और विधायक रहे स्व. सुधीर महतो की 7 वीं पुण्यतिथि जमशेदपुर के कदमा स्थित उलीयान में मनायी गई। झामुमो जिला कमिटी और विधायक सविता महतो के परिवार ने स्व. सुधीर महतो की प्रतिमा को माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया। इस दौरान झामुमो नेता आस्तिक महतो और जिला स्तर के नेता साहित ईचागढ़ विधायक सविता महतो उपस्थित रहीं।

सविता महतो ने कहा कि विधायक रहते उनके पति स्व. सुधीर महतो ने ईचागढ़ के लिए बहुत कुछ किया। वह सभी के चहरे पर मुस्कान देखना चाहते थे। उन्होंने क्षेत्र में खेल कूद, शिक्षा औऱ स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया है और उन्हीं के कार्यों को देख लोगों ने उनपर भरोसा जताया है औऱ वे आज खुद विधायक हैं। विधायक सविता महतो ने कहा कि वे भी उन्हीं की तरह क्षेत्र के लोगों की सेवा कर रही हैं।