March 19, 2026

NEWS TEL

NEWS

महापर्व छठ : बाबा बैजनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित निःशुल्क प्रसाद वितरण कार्यक्रम का सांसद ने किया शुभारंभ व पूर्व मुख्यमंत्री ने किया समापन

जमशेदपुर : बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निशुल्क प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विद्युत वरण महतो ने किया समापन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। बाबा बैजनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया किस संघ के द्वारा लगभग 5000 छठ व्रत धारियों के बीच निशुल्क प्रसाद एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया है। मिनी ट्रक को रथ का रूप देकर प्रसाद घर घर पहुंचाने का कार्य बाबा बैजनाथ सेवा संघ के द्वारा किया गया । दाईगुट्टू पुराना शिव मंदिर में सांसद विद्युत वरण महतो ने सैकड़ों छठ व्रतधारियों को बाबा बैजनाथ सेवा संघ का प्रसाद का झोला दिया साथ ही छठ कर रही महिलाओं को चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम का समापन माननीय पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने चटाई कॉलोनी में सैकड़ों छठ व्रतधारियों के बीच निशुल्क प्रसाद का वितरण कर आशीर्वाद लिया पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से वैसे छठ व्रतधारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया जा रहा है जो किसी ना किसी रूप में छठ करने में दिक्कत महसूस कर रहे थे। संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि कपड़े के झोले में केला, संतरा, सेव, गागल ,नारियल, पूजन सामग्री, सूप दिया गया है प्रसाद का मात्रा इतना है कि आसानी से कोई भी छठ व्रतधारी अपनी पूजा कर सकता है निशुल्क प्रसाद का वितरण दाईगुट्टू, उलीडीह, टैंक रोड, चटाई कॉलोनी, संकोसाई रोड नंबर 1, श्याम नगर , रामनगर, समता नगर , परमानंद नगर, खनका, कालिका नगर, जवाहर नगर रोड नंबर 4, गुरुद्वारा रोड, डिमना बस्ती, रिपीट कॉलोनी आदि क्षेत्रों में प्रसाद का वितरण किया गया ।विकास सिंह ने बताया कि जो छठ व्रत धारी छठ घाट जाने में पैदल असमर्थ है उन्हें निशुल्क वाहन मुहैया कराने का कार्य किया जाएगा। छठ के मधुर संगीत के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, चितरंजन वर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद, प्रोफेसर यू पी सिंह, अशोक सिंह चौहान, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, गंगा सिंह गौतम, अमरिंदर पासवान , राकेश लोधी, अजय लोहार, शंकर पोद्दार, ताराचंद्र महाराज, राज मिश्रा , विकेश दुबे, संतोष सिंह चौहान, विजय ओझा, गोपाल यादव, संजय सिंह गुड्डू किशोर बर्मन, लालू गौड, शिव साहू, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, अजय मंडल, हरी ओम साहू, गोपाल प्रसाद, काशी प्रजापति, अक्षय पांडे, मोनू भगत, सुशीला शर्मा, भारती देवी, प्रमिला शर्मा, संजू देवी, पंकज सुमन शर्मा, अजीत चौधरी, अजय लोहार, सुशील शर्मा, मुख्य रूप से शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.