February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में 12वीं मंत्री पर अटकलें तेज, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री पहुंचे दिल्ली

राँची: झारखंड मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरें तेज हो गई हैं। कैबिनेट में बारहवें मंत्री का पद खाली है और कयास लगाए जा रहे हैं कि जातीय समीकरण को देखते हुए क्रिश्चियन कोटे से इस बार किसी विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव दिल्ली बुलाए गए हैं। वो बिना किसी सूचना के ही मंगलवार की सुबह दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल से मुलाकात भी की है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि झारखंड सरकार के कांग्रेस कोटे के मंत्री में फेरबदल संभव है। साथ ही कांग्रेस की तरफ से सरकार में खाली पड़े मंत्री पद पर मंथन होने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्रिश्चियन कोटे से इस बार झारखंड में एक नया मंत्री बनाया जाएग। साथ ही राज्य में खाली पड़े बोर्ड निगम पर भी चर्चा होना संभव है। हालांकि कांग्रेस इस कयास को गलत बता रहा है प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने कहा कि रामेश्वर उरांव इलाज के लिए गए हैं और सरकार में सब कुछ ठीक चल रहा है । कोई फेर बदल नहीं होगा । इधर झारखंड की विपक्षी दल भी वर्तमान सरकार के गतिविधियों पर नजर बनाए रखी हुई है। प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के दिल्ली जाने पर कहा कि सरकार के इस गतिविधि पर विपक्षी पार्टी नजर बनाए रखी हुई है। हालांकि सरकार का यह अंदरूनी मामला है फिर भी हम नजर बनाए रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.