February 23, 2026

NEWS TEL

NEWS

साउथ एक्टर विक्रम कार्डियक अटैक की वजह से अस्पताल में भर्ती

1 min read

सुपरस्टार तमिल एक्टर विक्रम को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है. एक्टर को कार्डियक अटैक आने के चलते चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 56 साल के एक्टर विक्रम को 8 जुलाई को अपनी अपकमिंग पीरियड फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्चिंग पर शामिल होना था.

हाल ही में मणिरत्नन निर्देशित फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1’ से एक्टर का नया पोस्टर जारी किया गया था. यह फिल्म इस साल रिलीज होने जा रही है. मेग्नम ऑपस ‘पोन्नियन सेलवन पार्ट-1’ में साउथ सुपस्टार विक्रम के अलावा जयम रवि, कार्थी तृषा, सरथ कुमार, प्रकाश राज, शोभिता धुलिपाला, विक्रम प्रभु और ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.