June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

कृषि कानून के विरोध में सिख समाज ने दिया धरना


जमशेदपुर
कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर लेकर पूरे देश में आंदोलन हो रहा है औऱ जमशेदपुर में भी लोग कृषि बिल का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में आज सिख समाज की ओर से साकची गोलचक्कर पर धरना दिया।

सतनाम सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अजय सिंह औऱ अरविंद सिंह उपस्थित थे।
सतनाम सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार को किसानों की कतई परवाह नहीं है। यही कारण है कि किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किृषि बिल को वापस नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि कृषि बिल के वापस होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस कानून को कॉरपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है, जिसे वापस लेना ही होगा।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.