March 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा आजादनगर मंडल द्वारा झारखंड सरकार से पेट्रोल और डीजल के दाम पर वैट कम करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

जमशेदपुर : हेमंत सरकार द्वारा झारखंड में पेट्रोल डीजल पर अपने हिस्से का ट्रैक्स कम नहीं करने के विरोध में भाजपा आजादनगर मंडल द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन के नेतृत्व में 13 नवंबर रोड हिंदुस्तान पैट्रोलियम पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल पर टैक्स घटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद उपस्थित रहे। मंडल पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह , मंडल महामंत्री मनाजिर खान, मंत्री गुलनार खान, महिला मोर्चा महामंत्री माधुरी सिंह ,अजीम खान, महबूब आलम, शहंशाह, मोहम्मद महबूब, वसीम, मुस्ताक, जफर ,इरशाद, इरफान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.