अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर यूथ इंटक के द्वारा किया गया श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन


जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर यूथ इंटक के द्वारा संजीव श्रीवास्तव के अध्यक्षता में सिदगोड़ा स्थित गड्ढा मैदान में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष अभिनन्द सिंह ने मजदूरों की बात करते हुए कहा की मजदूरों के संघर्ष में हम सदैव उनका साथ थे हैं और रहेंगे। हर परिस्थिति में यूथ इंटक के सदस्य उनके साथ रहेगी एवं सभी को एकमय के सूत्र में बांधकर मजबूती से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी एवं मजदूरों को उनका हक दिलाएगी, हमारा एकमात्र उद्देश्य हर जरुरत मंदो की आवाज बनना हैं। इस कार्यक्रम में झारखण्ड के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, टाटा स्टील के पूर्व यूनियन लीडर राकेश्वर पण्डे, यूथ इंटक के जिला महासचिव अलोक दुबे, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार, जिला कार्यकारिणी सचिव लव सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।