आरजेडी राष्ट्रीय प्रवक्ता पहुंचे रांची, नीतीश कुमार और भाजपा पर साधा निशाना
राँची: युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं झारखंड के प्रभारी राजीव कुमार झा रांची पहुंचे। महागठबंधन सरकार की कार्यशैली विकास कार्यों को रफ्तार देने झारखंड में महामारी से अभी तक निपटने और आगे भी कैसे राज्य को सुरक्षित रखा जाए जैसे विभिन्न मुद्दों पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेस के समक्ष अपनी बातों को रखा, साथ ही बिहार के नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि बिहार की अपेक्षा झारखंड में ज्यादा विकास कार्य हो रहे हैं नीतीश कुमार जिस वादे के तहत सत्ता में काबिज हुए उस वादे को अब तक पूरा नहीं कर पाए है। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि इमरजेंसी को याद कर काला दिवस मनाने का भाजपा को कोई अधिकार नहीं है आज पूरा देश भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से परेशान है।मौके पर युवा राष्ट्रीय जनता दल के सभी पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव भी मौजूद रहे।