February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में पीसीवी टीका का हुआ शुभारंभ, तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण का किया शुरुआत

राँची: पीसीवी टीका का झारखंड में हुआ शुभारंभ, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्यस्तरीय पीसीवी टीकाकारण अभियान की शुरुआत किया है।पीसीवी का टीका बच्चों को निमोनिया होने से बचाता है जिसके साथ ही अभियान की शुरुआत करने वाला झारखंड छठा राज्य बन गया। पीसीवी टीका दिए जाने के बाद भले ही इस बच्चे की रोने की आवाज़ गूंजी हो लेकिन यह टीका इस बच्चे को निमोनिया से बचा पाने में एक कारगर हथियार है। वही मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस दौरान कहा की कोरोना आज रिकवरी रेट 98 प्रतिशत के करीब आ गया है। तीसरे चक्र की भी आने की संभावना का चिंता है। जिसमे बच्चो को यह चपेट में ले सकता है इस करण ये वैक्सीन मील का पत्थर साबित होगा, निमोनिया, बुखार, खांसी,सर्दी का लक्षण इसमें बदल जाता है और फेफड़े से अलग आवाज़ होने लगती है और सांस प्रभावित होने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.