नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती : सहयोग संस्था ने दी नेताजी को श्रद्धांजली
जमशेदपुर : सहयोग (एक सामाजिक सेवा संस्था) ने स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती देश प्रेम दिवस के रूप में मनाई। संस्था के महिला सदस्यों ने मानगो कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्था के मुख्य संरक्षक अजीत सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस प्रकार उन्होंने देश की आजादी को अपना लक्ष्य बना लिया था ठीक उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक अजीत सिंह चंद्रवंशी, संजू सिंह, मीना कुमारी तथा संस्था की काफी महिलाएं उपस्थित थी।