विश्व पर्यावरण दिवस पर मेयर और कुलपति ने लगाए पेड़।
राँची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रांची की मेयर डाॅ आशा लकड़ा और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कामिनी कुमारी ने एक साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ रामदयाल मुंडा पार्क और राँची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप के पास कुल 51 पेड़ लगाए मौके पर मेयर ने कहा आज से प्लांटेशन की शुरुआत हुई है, जहां भी खाली जगह हैं चाहे सड़क किनारे की बात हो या विश्वविद्यालय सभी जगह हजारों पेड़ लगाएंगे। हम आज पेड़ काट रहे है यही वजह है कि लोग ऑक्सीजन के लिए मारामारी कर रहे हैं, लोगों से मेयर ने अपील की है अधिक से अधिक पेड़ लगाएं ताकि पूरे विश्व में ऑक्सीजन की कमी ना हो सके। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति कामिनी कुमारी ने भी पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने कि लोगों से अपील किया है।