June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

मानगो में मास्क और कोरोना जांच


जमशेदपुर : जानलेवा वायरस कोरोना पर पूर्ण विराम लगाने के उद्देश्य से पूरे शहर में युद्ध स्तर पर कोरोना जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मास्क नहीं पहनने वालों पर करवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद लोग समझने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिस कारण स्थिति भयावह होती जा रही है।
आज साकची, बिस्टुपुर, कदमा और मानगो में कोरोना जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस ने बाइक, ऑटो व अन्य वाहनों से जा रहे लोगों की मास्क जांच की गई। इसके साथ मास्क न पहनने वाले लोगों की कोरोना जांच भी करायी गई। मानगो नगरपालिका में कोरोना जांच अभियान के संबंध में स्पेशल अफसर दीपक सहाय ने बताया यह जांच बहुत जरूरी है। इससे पता चलेगा कि कोरोना किसे है और उसका इलाज हो सके ताकि कोरोना पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.