लॉकडाउन महसूस नहीं हुआ आर्या के सफ़र के मुकाम में
1 min readराँची: आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही रांची की रहने वाली आर्या सिन्हा ने लॉकडाउन में समय का बेहतर इस्तेमाल किया और क्लास की पढ़ाई के साथ-साथ आर्य सिन्हा ने गीता के बहुत सारे श्लोक, दुर्गा स्तोत्रम को कंठस्थ याद कर लिया है। आर्या ने फ्रेंच भाषा में भी बातें भी करना शुरू कर दिया है। छोटी सी उम्र में आर्या सिन्हा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और फ्रेंच भाषा की जानकारी रखती हैं। घर में रहते हुए आर्या सिन्हा पढ़ाई के अलावा अपने छोटे भाई के साथ जमकर खेलकूद भी करती हैं। आर्या को घर में अपने माता-पिता का भी भरपूर सहयोग मिलता है। आर्य की मां पूनम सिन्हा बताती है कि वे अब अपनी बच्ची से ही फ्रेंच भाषा सीख रही हैं।लॉकडाउन के कारण बच्चे ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। ऐसे में बच्चों के पास काफी समय बच जा रहा है। जिस का बेहतर इस्तेमाल करना बच्चों के भविष्य को अधिक सुखद बना सकता है।