April 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

बैसाखी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की CM हेमंत सोरेन से मुलाकात, कुणाल षडंगी रहे मौजूद

रांची: बैसाखी के पावन अवसर पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक एवं झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पोटका के विधायक संजीब सरदार भी मौजूद रहे। सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह और महासचिव रंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, जबकि इंद्रजीत सिंह ‘इंदर’ ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सभा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी, जिसकी उन्होंने सराहना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर राज्यवासियों और सभा के सदस्यों को बैसाखी की बधाई देते हुए कहा कि सिख धर्म हमें सदैव सत्य और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में अमनजोत सिंह, हर्षदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह और अनुराग तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.