क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत के सदस्यों ने मनाया स्थापना दिवस
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत 9/5/2024 वीरशिरोमण महाराणा प्रताप सिंह जी के अवतरण तथा संगठन के तीसरा स्थापना दिवस के अवसर पर आज क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत के सदस्य ने मनाया स्थापना दिवस। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत स्थापना दिवस समारोह विद्यापति नगर सामुदायिक भवन में धूम धाम से मनाया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के नेतृत्व में,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह राजपूत ने की। मंच संचालन सोनी सिंह, कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना सोनी सिंह के द्वारा की गई, उसके बाद अतिथियों का स्वागत गान के द्वारा किया गया स्वागत गान, निशा सिंह और विभा सिंह के द्वारा की गई साथ में अतिथियों के साथ पूरे सदस्यो को टीका बिना सिंह के द्वारा लगाकर स्वागत की गई ।उसके बाद स्वागत भाषण श्वेता सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन चंदा सिंह राजपूत ने किया।इस शुभ अवसर पर श्री हरे राम सिंह को क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत का संरक्षक बनाया गया , आज के कार्यकम में इसकी घोषणा के साथ उनका स्वागत तथा अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सिंह राजू इंटक अध्यक्ष, बंटी सिंह जम्मू अखाड़ा संरक्षक, हरे राम सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनोरंजन सिंह, अभय सिंह, विनय सिंह करनी सेना अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। सभी माननीय अतिथियों द्वारा संगठन की एकता और संचालन की तारीफ की गई। छोटी क्षत्रानियो द्वारा राजपूतों की वीर गाथा से भरे गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी गई।मौके पर प्रदेश उपाध्यक सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह,कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह,कोल्हान उपाध्यक्ष शीलू सिंह,कोल्हान महामंत्री राजेश सिंह, जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह , जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह,जिला कार्यकर्ता संगीता सिंह के अलावा संजय सिंह, राकेश सिंह,राजेश सिंह उजैजन,कंचन सिंह,विभा सिंह, सुषमा सिंह ,शिपल सिंह ,पुतुल सिंह ,मिनी सिंह,अंशु सिंह , तथा बड़ी संख्या में क्षत्रानिया उपस्थित थी। तीसरी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बिना सिंह जी को बेस्ट अध्यक्षता का अवार्ड दिया गया तथा प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह राजपूत को बेस्ट आइडियल सपोर्ट का अवार्ड दिया गया इस तरह से कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया