June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

जुगसलाई शनिदेव मंदिर में हवन कर की गयी कोरोना वैक्सीन के सफल होने की कामना


जमशेदपुर
कोरोना वैक्सीन को लेकर देश के लोगों में काफी उत्साह है। यह उत्साह देश वासियों में बना रहे और वैक्सीन पूरी तरह से सफल हो, इसके लिए कैलेंडर नव वर्ष की पहली आमवस्या के शुभ अवसर पर बुधवार को जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रो स्थित शनिदेव मन्दिर में हवन का आयोजन किया गया। दामोदर शनि बाबा की देखरेख में पुरोहितों ने हवन किया और ईश्वर से जल्द से जल्द वैक्सीन के सहारे इस महामारी से मुक्ति मिले, इसकी कामना की। प्रातः 9 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ हुआ, जो दोपहर 12 बजे तक चला। पूजा के सभी कार्यक्रम अशोक पण्डित के नेतृत्व में कराया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर इस वैश्विक महामारी से छुटकारा मिलने की कामना की और शनि बाबा का आशीष ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महंत दामोदर बाबा, अशोक शर्मा, आमोद झा, जयंती, बुबन रानी हांसदा, सोनी शर्मा, राजू मंडल, पंकज झा, धमेन्द्र शर्मा, नन्दकिशोर ठाकुर, मनोज पुरिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
दामोदर शनि बाबा ने कहा कि 100 प्रतिशत वैक्सीन सफल हो और लोगों को इस महामारी से छुटकारा मिले इस कामना को संजोते हुए हवन के साथ नवग्रह की पूजा अर्चना की गई। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। इस महामारी से बचने के लिए स्वयं जागरूक होकर औरों को भी जागरूक करें। इस संकट की घड़ी में सरकार व जिला प्रशासन का साथ दें।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.