झारखंड में 1098 हुए स्वस्थ, 517 नए कोरोना पॉजिटिव, 12 की मौत, 6239 एक्टिव केस।
राँची: झारखंड में तेजी से संक्रमण घट रहा है। लगातार संक्रमितों की अपेक्षा कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में बीते 24 घंटों में 517 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 1098 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें राजधानी रांची में 2 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 2, पश्चिमी सिंहभूम में 2, बोकारो देवघर धनबाद हजारीबाग पाकुड़ और सरायकेला में 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई। राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 73, इसके अलावा बोकारो में 15, चतरा में 13, देवघर में 22, धनबाद में 59, दुमका में 3, गढ़वा में 7, गिरिडीह में 21, गोड्डा में 3, गुमला में 13, हजारीबाग में 73, जामताड़ा में 9, खूंटी में 14, कोडरमा में 8, लातेहार में 11, लोहरदगा में 5, पाकुड़ में 1, पलामू में 18, रामगढ़ में 8, रांची में 47, साहिबगंज में 19, सरायकेला में 30, सिमडेगा में 29 और पश्चिम सिंहभूम में 16 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 8773975 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 8765045 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 8424110 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 340925 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 329640 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 5046 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 6239