June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

विश्व योग दिवस पर योगमय हुआ जमशेदपुर

जमशेदपुर : विश्व योग दिवस के अवसर पर चाहे वो आम हो या खास। घर हो या पार्क सभी योग करते नजर आते दिखे।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जान्वित करता है। रोज की तरह आज भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। कोरोना में योग का महत्व बड़ी संख्या में लोगों ने समझा और अपनाया। योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाइये और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दीजिये।

भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि शुद्ध मन ,सौष्ठव शरीर ,अच्छे विचार ,एकाग्रता एवं स्वस्थ जीवन को लेकर हमारे मनीषियो की खोज योग विद्या है। आज पुरी दुनियाँ आधुनिक काल मे सनातन धर्म की योग विद्या को स्वीकारा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष महानगर दिनेश कुमार ने कहा कि ताज़ी हवा में प्रकृति की सुंदरता शक्ति अपार। योग करोगे तो जानोगे आप इसका चमत्कार।

भाजपा नेता विकास सिंह योग दिवस के दिन अपने आवास में योग कर सभी लोगों को संदेश दिया और कहा कि करे योग रहे निरोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.