मानव अधिकार संघठन का गठन कहाँ मानव सेवा ही धर्म
अंतरराष्ट्रीय संगठन मानव अधिकार का गठन करते हुए जमशेदपुर में लिया मानव सेवा का संकल्प कहा अध्यक्ष ने कहा मानव हित ही संगठन की सेवा रहेगी ।
लोकतांत्रिक देश भारत में संविधान ने एक आम इंसान को उसके कई अधिकारो को दे रखा है मगर आज आम तौर पर जीवन मे लोगो के अधिकार का हनन होता है तथा कानून व्यवस्था से भी चूक होती है और आम व्यक्ति परेशान हो जाता है जिसकी परेशानी को दूर करने एवं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मानव अधिकार संगठन का गठन किया गया जहा अध्यक्ष ने बताया मानव सेवा ही धर्म है जिसके आलोक में कार्य किए जाएंगे चाहे वह दुष्कर्म हो या पुलिस का अत्याचार या अन्य मानव अधिकार की हनन की बात हो । वही महिला वर्ग के अध्यक्ष के रूप में सपना यादव ने कहा महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ यह मानव अधिकार संगठन कार्य करेगी ।