बच्चों के साथ टहल रहे होमगार्ड जवान पंकज पर नशेड़ियों ने बोला हमला, विरोध करने पर दोस्तों संग मारपीट कर किया घायल
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा मधुरा बगान के पास एक नशेड़ी युवक ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बच्चों के साथ टहल रहे होमगार्ड जवान का मोबाइल छीन लिया और विरोध करने पर अपने दोस्तों के साथ चाकू, रड व फाइबर से उस पर हमला कर दिया है। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट की भी खबर है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है घायल जवान एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी करता है। पुलिस घायल युवक पुलिस ने घायल जवान को एमजीएम इलाज के लिए एमजीएम ले गई।
बताया जाता है कि जवान का नाम पंकज कुमार सिन्हा है और हमलावर का नाम बंटी कुमार है। दोनों गोलमुरी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।