June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

हेमंत सोरेन ने योग दिवस की शुभकामनाएं दी


रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की लोगों को एक कविता के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इसमें कहा, ‘‘गरीब की मेहनत है योग, भूख को दो वक्त रोटी है योग, किसान को सम्मान है योग, वंचित को अधिकार है योग और स्वस्थ रहने का साधन है योग।’’ मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में इन काव्यात्मक पंक्तियों के बाद कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।’’ इसके अलावा मीडिया में जारी अपने संदेश में सोरेन ने कहा, ‘‘सामंजस्य एवं शांति के लिए योग।’’ सबसे घर पर ही योग करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी योग से अनेक लाभ होते हैं। सोरेन ने कहा, ‘‘योग से आत्मविश्वास बढ़ता है, योग चिंता दूर करता है। योग से अच्छी नींद आती है। योग भावनात्मक बुद्धिमत्ता में सुधार करता है तथा योग मन को शांत रखता है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.