हजारीबाग एसपी कार्तिक एस व उनके अगरक्षक सड़क दुर्घटना में घायल

हजारीबाग एसपी कार्तिक एस की दुर्घटनाग्रस्त कार
रामगढ़ : हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्तिक एस की गाड़ी एक सड़क दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। और वे इस हादसे में घायल हो गए हैं। घटना रामगढ़ पटेल चौक के पास फोरलेन की है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि एसपी हजारीबाग से रांची की ओर जा रहे थे।

महिला की दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी
इसी दौरान एक महिला जो दो बच्चों के साथ स्कूटी पर सवार थी। सामने आ गयी जिससे एसपी की गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े टेलर से जाकर टकरा गयी। हादसे में एसपी समेत उनके 3 अगरक्षक भी घायल हो गए हैं। इसके अलावा स्कूटी सवार महिला व 2 बच्चे भी जख्मी होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार मौके पर पहुँच कर हजारीबाग एसपी से घटना के संबंध में जानकारी ली।