गोलमुरी : 19 वर्षीय युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अन्तर्गत गाढ़ाबासा शीतला मंदिर के पीछे रहने वाले विनोद कोचेकर के पुत्र योगेश कुमार कोचेकर का शव फंदे से लटका हुवा पाया गया। दोस्तो के मुताबिक योगेश एक बहुत ही मिलनशार और शांत स्वभाव का लड़का था। लेकिन वो नशे का आदि था। रोजना की तरह सोमवार की रात दोस्तों से देर रात तक गपशप करने के बाद सोने के लिए चला गया। सुबह जब घर वालों ने उसको जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो नहीं खोलने पर घर वालों के हल्ला करने पर अगल बगल के लोग जुटे और दरवाजा नहीं खोलने पर दरवाजा को तोड़ा तो पाया की योगेश साड़ी के सहारे लटका हूआ है। स्थानीय थाने को खबर दी गई। पुलिस मौके पर पहुँच कर मामलें की जाँच कर रही है। योगेश घर में भाईयों में सबसे बड़ा था। और वह अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज का छात्र भी था।